Advice from Phular Superspeciality Hospital हीट स्ट्रोक (लू लगना): लक्षण, कारण, इलाज और बचाव
By Phular Hospital / 27-04-2026
What is Heat Stroke हीट स्ट्रोक क्या है
Heat stroke occurs when the body temperature rises above 40°C (104°F) and the body's cooling mechanism fails. This can damage vital organs like the brain, heart, and kidneys हीट स्ट्रोक तब होता है जब शरीर का तापमान 40°C (104°F) या उससे अधिक हो जाता है और शरीर का प्राकृतिक कूलिंग सिस्टम (पसीना आना) काम करना बंद कर देता है। इससे शरीर के महत्वपूर्ण अंग जैसे मस्तिष्क, हृदय और किडनी प्रभावित हो सकते हैं।
Detailed Symptoms of Heat Stroke हीट स्ट्रोक के विस्तृत लक्षण
Early Symptoms प्रारंभिक लक्षण
- Nausea जी घबराना
- Excessive thirst अत्यधिक प्यास लगना
- Weakness and fatigue कमजोरी और थकान
- Dizziness चक्कर आना
Severe Symptoms गंभीर लक्षण
- Severe headache तेज सिर दर्द
- Vomiting उल्टी आना
- Red, hot, and dry skin त्वचा का लाल, गर्म और सूखा होना
- Muscle cramps or pain in limbs हाथ-पैरों में दर्द या ऐंठन
- High fever (above 40°C) तेज बुखार (40°C से अधिक)
- Confusion or difficulty speaking भ्रम (Confusion) या बात करने में दिक्कत
- Loss of consciousness बेहोशी
Note: In some cases, sweating stops, which is a critical warning sign कुछ मामलों में पसीना आना बंद हो जाता है, जो एक खतरनाक संकेत है।
Causes of Heat Stroke हीट स्ट्रोक के मुख्य कारण
- Prolonged exposure to sunlight लंबे समय तक धूप में रहना
- Dehydration शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन)
- Intense physical activity बहुत अधिक शारीरिक मेहनत या व्यायाम
- Staying in hot and poorly ventilated areas गर्म और बंद जगहों में रहना
- Higher risk in elderly, children, and ill individuals बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों में अधिक जोखिम
Who is at Higher Risk किन लोगों को ज्यादा खतरा होता है
- Children and elderly people छोटे बच्चे और बुजुर्ग
- Pregnant women गर्भवती महिलाएं
- Patients with heart disease, diabetes, or kidney issues हार्ट, डायबिटीज या किडनी रोग के मरीज
- Outdoor workers (laborers, drivers, farmers) बाहर काम करने वाले लोग (मजदूर, ड्राइवर, किसान)
Prevention Tips हीट स्ट्रोक से बचाव के उपाय
Daily Precautions दैनिक जीवन में सावधानियां
- Drink 8–10 glasses of water daily दिनभर में 8–10 गिलास पानी जरूर पिएं
- Cover your head when going out घर से बाहर निकलते समय सिर ढकें (टोपी/गमछा)
- Wear light-colored, loose cotton clothes हल्के रंग के, ढीले और सूती कपड़े पहनें
- Avoid prolonged sun exposure धूप में लंबे समय तक रहने से बचें
Diet & Hydration खान-पान में ध्यान दें
- Drink ORS, lemon water, coconut water ORS, नींबू पानी, नारियल पानी का सेवन करें
- Eat fresh fruits like watermelon, cucumber, oranges ताजे फल (तरबूज, खीरा, संतरा) खाएं
- Avoid oily and spicy foods ज्यादा मसालेदार और तला-भुना खाना कम करें
Timing Matters समय का ध्यान रखें:
- Avoid going out between 12 PM to 3 PM
First Aid for Heat Stroke हीट स्ट्रोक में प्राथमिक उपचार
If someone shows symptoms अगर किसी को हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखें, तो तुरंत ये करें
- Move them to a cool place व्यक्ति को ठंडी जगह पर ले जाएं
- Loosen clothing कपड़े ढीले करें
- Apply cold water or wet cloth on body शरीर पर ठंडा पानी डालें या गीले कपड़े रखें
- Use a fan or cooler पंखा या कूलर का इस्तेमाल करें
- Give fluids if conscious अगर होश में हो तो ORS या पानी पिलाएं
Seek immediate medical help in severe cases गंभीर स्थिति में तुरंत अस्पताल ले जाएं।
Advice from Phular Superspeciality Hospital फुलर सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल की सलाह
Our expert medical team is available 24×7 to handle emergencies like heat stroke. Early diagnosis and timely treatment can prevent life-threatening complications हमारे विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम हीट स्ट्रोक जैसी आपात स्थितियों के लिए 24×7 उपलब्ध है। समय पर इलाज और सही देखभाल से गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है।