Diabetes: Early Signs and Healthy Lifestyl डायबिटीज के शुरुआती लक्षण और स्वस्थ जीवनशैली
ByPhular Hospital / 29-10-2026
Early detection, regular medical check-ups, and healthy lifestyle habits can help manage diabetes and reduce the risk of complications.यदि ब्लड शुगर लंबे समय तक नियंत्रित न रहे, तो इसका असर हृदय, किडनी, आंखों और नसों पर पड़ सकता है। समय पर जांच, उचित उपचार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर डायबिटीज को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है।
Early Signs and Symptoms of Diabetes डायबिटीज के शुरुआती लक्षण
Common symptoms of diabetes include: डायबिटीज के कुछ सामान्य लक्षण हैं:
- Frequent urination बार-बार पेशाब आना
- Increased thirst and hunger अधिक प्यास लगना
- Unexplained weight loss बिना किसी स्पष्ट कारण के वजन कम होना
- Feeling tired or weak थकान और कमजोरी महसूस होना
- Blurred vision धुंधला दिखाई देना
- Slow-healing cuts and wounds घाव भरने में अधिक समय लगना
- Frequent infections बार-बार संक्रमण होना
- Tingling or numbness in the hands and feet हाथों और पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन होना
Some people, especially those with type 2 diabetes, may not experience noticeable symptoms in the early stages. Regular blood sugar testing is important for people at increased risk.कुछ लोगों, विशेषकर टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों में शुरुआत में कोई स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते। इसलिए जोखिम वाले लोगों के लिए नियमित ब्लड शुगर जांच महत्वपूर्ण है।
What Causes Diabetes? डायबिटीज होने के कारण
The causes depend on the type of diabetes. Type 1 diabetes is associated with an autoimmune process that damages insulin-producing cells. Type 2 diabetes develops when the body does not use insulin effectively and insulin production becomes insufficient.डायबिटीज के कारण उसके प्रकार पर निर्भर करते हैं। टाइप 1 डायबिटीज में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली इंसुलिन बनाने वाली कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाती है। टाइप 2 डायबिटीज में शरीर इंसुलिन का प्रभावी उपयोग नहीं कर पाता और समय के साथ इंसुलिन की कमी भी हो सकती है।
Family history, excess body weight, physical inactivity, and certain other risk factors can increase the likelihood of developing type 2 diabetes.परिवार में डायबिटीज का इतिहास, अधिक वजन, शारीरिक गतिविधि की कमी और कुछ अन्य कारण टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम बढ़ा सकते हैं।
Healthy Lifestyle Tips to Help Manage Diabetes डायबिटीज को नियंत्रित रखने के लिए स्वस्थ जीवनशैली
1. Eat a balanced diet संतुलित आहार लें
Choose vegetables, whole grains, pulses, beans, and other fibre-rich foods. Limit sugary drinks, sweets, and highly processed foods. Follow a meal plan suited to your health needs.हरी सब्जियां, दालें, साबुत अनाज और फाइबर से भरपूर भोजन को अपने आहार में शामिल करें। मीठे पेय पदार्थ, अधिक चीनी और अत्यधिक प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित करें।
2. Exercise regularly नियमित व्यायाम करें
Aim for around 150 minutes of moderate-intensity physical activity each week, if appropriate for your health. Walking, cycling, and swimming are useful options. Consult your doctor before starting a new exercise routine if you have health concerns.यदि आपकी सेहत अनुमति देती है, तो सप्ताह में लगभग 150 मिनट मध्यम स्तर की शारीरिक गतिविधि करने का लक्ष्य रखें। नियमित पैदल चलना, साइकिल चलाना और तैरना उपयोगी विकल्प हैं।
3. Maintain a healthy weight स्वस्थ वजन बनाए रखें
If you are overweight, even modest, sustained weight loss may improve blood sugar control and reduce the risk of type 2 diabetes.यदि आपका वजन अधिक है, तो धीरे-धीरे और सुरक्षित तरीके से वजन कम करने से ब्लड शुगर नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।
4. Monitor your blood sugar ब्लड शुगर की नियमित जांच कराएं
Follow your doctor's advice on blood glucose testing and attend regular check-ups. Take prescribed medicines as directed and do not stop them without medical advice.डॉक्टर की सलाह के अनुसार ब्लड शुगर की जांच कराएं और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करवाएं। निर्धारित दवाएं समय पर लें और डॉक्टर की सलाह के बिना दवाएं बंद न करें।
5. Get enough sleep and manage stress पर्याप्त नींद लें और तनाव कम करें
Maintain a regular sleep schedule and practise relaxation techniques, such as breathing exercises or meditation. नियमित समय पर सोएं और पर्याप्त नींद लें। तनाव कम करने के लिए योग, ध्यान और गहरी सांस लेने के अभ्यास मददगार हो सकते हैं।
6. Avoid tobacco and limit alcohol तंबाकू से दूर रहें
Avoid smoking and tobacco products. If you drink alcohol, discuss safe limits and possible interactions with your doctor, especially if you take diabetes medicines.धूम्रपान और तंबाकू से बचें। यदि आप शराब का सेवन करते हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें, खासकर यदि आप डायबिटीज की दवाएं लेते हैं।
When Should You Consult a Doctor? डॉक्टर से कब संपर्क करें?
Consult a healthcare professional if you notice symptoms such as excessive thirst, frequent urination, unexplained weight loss, or persistent fatigue.यदि आपको बार-बार प्यास लगती है, अधिक पेशाब आता है, बिना कारण वजन कम होता है या लगातार थकान महसूस होती है, तो डॉक्टर से संपर्क करें और आवश्यक जांच कराएं।
Seek urgent medical attention for severe symptoms such as vomiting, abdominal pain, deep or rapid breathing, confusion, or extreme drowsiness.यदि उल्टी, पेट में दर्द, तेज या गहरी सांस, भ्रम या अत्यधिक सुस्ती जैसे गंभीर लक्षण हों, तो तुरंत चिकित्सा सहायता लें।
Your Health Matters to Us की स्वास्थ्य सलाह
At Phular Hospital, , we encourage health awareness, timely diagnosis, and appropriate medical care. If you are concerned about diabetes or your blood sugar levels, consult a qualified healthcare professional for assessment and personalised guidance.Phualr Hospital में हमारा उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना और समय पर उचित चिकित्सा सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। डायबिटीज के लक्षणों को नजरअंदाज न करें। नियमित जांच, संतुलित आहार, व्यायाम और डॉक्टर की सलाह से आप अपने स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल कर सकते हैं।
Phular Hospital — Your Health, Our Priority. आपका स्वास्थ्य, हमारी प्राथमिकता।